Skip to content

Petrol-Diesel Price: हफ्ते के आखिरी दिन जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: देश में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की नई कीमतें जारी की जाती हैं। फिलहाल, क्रूड ऑयल के भाव में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

लेकिन राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने इनके दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है। आज भी ईंधन के रेट ज्यों के त्यों बने हुए हैं। हालांकि, कई राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

Petrol-Diesel Price
Petrol-Diesel Price

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 100.45 रुपए और डीजल 13 पैसे बढ़कर 93.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं हरियाणा में पेट्रोल 32 पैसे बढ़कर 95.56 रुपए और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 88.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इसी प्रकार मेघालय में पेट्रोल 02 पैसे और डीजल 01 पैसे बढ़कर क्रमश: 96.22 रुपए और 87.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल 15 पैसे कम होकर 90.95 रुपए और डीजल 14 पैसे घटकर 80.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Watch on Daily Samvad