Skip to content

Punjab News: पंजाब में STF टीम की बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की हेरोइन की जब्त

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) जालंधर की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर (Amritsar) में एक नशा तस्कर को बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। STF की टीम ने अमृतसर में छापेमारी कर एक स्थानीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

तस्कर से बरामद खेप पाकिस्तान से आया था। फिलहाल पुलिस (Police) ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गांव धारीवाल बग्गा निवासी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है, जो अब गांव मोहन भंडारियां में रह रहा है।

The accused was caught from Amritsar with the team of STF Jalandhar.
The accused was caught from Amritsar with the team of STF Jalandhar.

10.163 किलो हेरोइन जब्त

एआईजी जगजीत सिंह सरो और डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अमृतसर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर सोहियां कलां गुरुद्वारा के पास छापेमारी की। जहां से आरोपी बग्गा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

पुलिस की तरफ से तलाशी ली गई, तो उसके पास से 10 किलो 163 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी इंटरनेशनल वैल्यू 70 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। STF के DSP इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यह तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है और पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है।

पैसे के लालच में चुना ये रास्ता

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी अमनदीप सिंह 12वीं पास है और उसने कुछ समय पहले तस्करी के इस धंधे में कदम रखा था। बताया जा रहा है कि वह कर्ज में डूबा हुआ था और इसी वजह से उसने यह गैर-कानूनी रास्ता अपनाया। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वह पंजाब और आसपास के राज्यों में नशे की सप्लाई में शामिल था।

पुलिस की अगली कार्रवाई

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमनदीप सिंह किसके लिए काम करता था और यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी। यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Watch on Daily Samvad