Skip to content

Punjab News: सीएम मान ने अमेरिकी निर्वासन की निंदा की, ट्वीट कर कही ये बात

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब/अमेरिका। Punjab News US India Illegal Immigrants Deportation Update: अमेरिका (America) में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों में से 104 लोगों को लेकर US मिलिट्री का विमान C-17 अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। इससे पहले 205 लोगों को डिपोर्ट किए जाने की खबर थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

दरअसल, बीते दिन अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवकों को लेकर पंजाब (Punjab) में चिंता का माहौल बना हुआ है। इस दुखद घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का पहला ट्वीट सामने आया है। मुख्यमंत्री मान ने लिखा कि जो अमेरिका ने किया उसका बेहद अफसोस है।

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोग डंकी रूट से पहुंचे थे विदेश, किसी ने 40 लाख, तो किसी ने दिए थे 70 लाख रुपए

जख्मों पर नमक लगाने के बराबर

अमेरिका द्वारा हथकड़ियां और बेड़ियां लगा कर हमारे नागरिकों को भेजना हमारे देश के लिए बहुत शर्म की बात है। मानसिक और आर्थिक रूप से टूट अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए भारतियों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय मोदी जी की हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस की कैदियों वाली गाड़ी में लेकर जाना जख्मों पर नमक लगाने के बराबर है।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1887421705448038883

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही गैर-कानूनी प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। ट्रम्प ने इस मुद्दे पर चुनाव लड़ा और जीते और अब राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Watch on Daily Samvad