Skip to content

Punjab News: काले कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के 597 पारिवारिक सदस्यों को नौकरियां दी गई: खुड्डियां

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khuddian) ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा काले कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष के दौरान शहीद हुए किसानों के 597 पारिवारिक सदस्यों को नौकरियां दी गई हैं। यह कदम पंजाब सरकार की किसान समुदाय और उनके परिवारों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

स गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khuddian) ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के तीन पारिवारिक सदस्यों को आज यहां नियुक्ति पत्र सौंपे। इन्हें कृषि विभाग के डेटा विंग में डेटा कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नव-नियुक्त कर्मचारियों में फाजिल्का जिले से जसविपन कंबोज, तरनतारन जिले से रमनदीप कौर और जालंधर जिले से परविंदर कौर शामिल हैं।

Appointment letter handed over as data collector in Agriculture Department
Appointment letter handed over as data collector in Agriculture Department

पारदर्शी एवं कुशल सेवाएं प्रदान करने का आह्वान

इनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने उन्हें ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करने और प्रदेश के लोगों को पारदर्शी एवं कुशल सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं के लिए अधिकतम रोजगार के अवसर सृजित करने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में सहयोगात्मक माहौल तैयार कर सरकार का लक्ष्य कृषि विकास को बढ़ावा देना और किसान समुदाय के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने वाली नीतियों को लागू करना है।

Appointment letter handed over as data collector in Agriculture Department
Appointment letter handed over as data collector in Agriculture Department

50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां

यह उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार अब तक विभिन्न विभागों में 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है, जो कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डायरेक्टर जसवंत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

Watch on Daily Samvad