Skip to content

Punjab News: पंजाब वासियों के लिए अच्छी खबर, बनने जा रहा है नया हाईवे

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में एक और नया फोर लेन का हाईवे बनने जा रहा है, जिससे चंडीगढ़ (Chandigarh) या पंजाब से श्री आनंदपुर साहिब होते हुए हिमाचल प्रदेश (Himanchal) के ऊना जाने वाले लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

बताया जा रहा है कि इस परियोजना पर 3 महीने के भीतर काम शुरू हो जाएगा। यह दावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने किया है। दरअसल, उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर तीन कंपनियां काम करेंगी ताकि इसे जल्दी पूरा किया जा सके।

Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

परियोजना को मंजूरी दी

इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया गया और अब परियोजना को मंजूरी मिल गई है। मंत्री बैंस ने कहा कि वे अप्रैल 2022 से इस परियोजना पर काम कर रहे हैं।

इस सड़क पर कई लोगों की जान चली गई। सिंगल लेन होने के कारण यहां कई दुर्घटनाएं हुईं, लेकिन अब सरकार ने माना है कि यह सड़क जरूरी थी, जिसके बाद इस परियोजना को मंजूरी दी गई।

Watch on Daily Samvad