Skip to content

Punjab News: ग्रामीण चौकीदारों के मानदेय में आठ साल बाद वृद्धि, सालाना 3 करोड़ रुपये का मिलेगा लाभ

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए ग्रामीण चौकीदारों के मानदेय में वृद्धि की है। कैबिनेट द्वारा पारित इस फैसले से राज्य के 9974 चौकीदारों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें सालाना 3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

पंजाब (Punjab) के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग से किए गए वादों को पूरा कर रही है, जिससे कई वर्गों की लंबे समय से चली आ रही मांगें पूरी हो रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मान भत्ता मौजूदा 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है।

आठ साल बाद बढ़ाया भत्ता

1250 रुपये प्रति माह का भत्ता वर्ष 2017 से दिया जा रहा था, जिसे आठ साल बाद अब बढ़ाया गया है। राजस्व मंत्री स मुंडिया ने बताया कि ग्रामीण चौकीदारों के संगठनों द्वारा यह मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदारों द्वारा अपनी ड्यूटी को और अधिक सुचारू रूप से निभाने में सहायता मिलेगी।

मुंडिया ने आगे कहा कि ग्रामीण चौकीदार सुरक्षा के अलावा गांव के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, वे ग्राम पंचायत और नंबरदारों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इसे लागू करने के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

Watch on Daily Samvad