Skip to content

Punjab News: पंजाब में विधायक के घर और दफ्तरों में इनकम टैक्स का छापा, पूरे इलाके को किया सील

Punjab News: पंजाब में विधायक के घर और दफ्तरों में इनकम टैक्स का छापा, पूरे इलाके को किया सील
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला (Kapurthala) से बड़ी खबर सामने आ रही रही है। खबर है की कपूरथला के कांग्रेस विधायक के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। दरअसल, कपूरथला में कांग्रेस MLA राणा गुरजीत सिंह (MLA Rana Gurjeet Singh) के खिलाफ आयकर विभाग (IT Department) ने बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

गुरुवार सुबह चंडीगढ़ (Chandigarh) से आई आयकर विभाग की टीम ने विधायक के सर्कुलर रोड स्थित आवास पर छापेमारी की। टीम चार से पांच गाड़ियों में आई और उनके साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान भी मौजूद थे। छापेमारी के दौरान आवास के सभी गेट अंदर से बंद कर दिए गए। स्थानीय पुलिस को भी इस कार्रवाई की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।

Income tax department teams arrive to conduct raids
Income tax department teams arrive to conduct raids

सभी कर्मचारियों के मोबाइल स्विच ऑफ

जांच के दौरान विधायक कार्यालय के सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ पाए गए। आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल छापेमारी के कारणों और जांच के विवरण के बारे में कोई जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। यह कार्रवाई किस मामले में की गई है, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Watch on Daily Samvad