Skip to content

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री के नाम पर PA ने कर डाला बड़ा कांड, मंत्री और मेयर के साथ तस्वीरें वायरल, FIR दर्ज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) के कथित पीए (PA) को मंत्री के नाम पर लाखों रुपए लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। खुद को मंत्री का पीए बताकर प्रापटी डीलरों और रिएल एस्टेट से जुड़े लोगों की फाइलें पास करवाने के नाम पर लाखों रुपए की उगाही की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मामला लुधियाना (Ludhiana) का है। यहां जमालपुर थाने की पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया (Cabinet Minister Hardeep Singh Mundian) का पीए बताकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लोगों से काम करवाने के बादले पैसे लेता था।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के साथ आरोपी कुलदीप सिंह
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के साथ आरोपी कुलदीप सिंह

कैबिनेट मंत्री से शिकायत

जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह नाम का व्यक्ति खुद को कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया का पीए बताकर लोगों से काम के बदले पैसे ले रहा था। यही नहीं, कुलदीप सिंह की कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और लुधियाना की मेयर प्रिंसीपल इंद्रजीत कौर के साथ कई तस्वीरें भी सामने आई है।

आरोपी कुलदीप सिंह की विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल और विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा।
विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल और विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा के साथ आरोपी कुलदीप सिंह

पुलिस के मुताबिक खुद को कैबिनेट मंत्री का पीए बताकर कुलदीप सिंह ने वरिंदर प्रॉपर्टी डीलर से कुछ काम करवाने के बदले 3 लाख रुपए लिए थे। जिसके बाद जब पीड़ित को आरोपी के बारे में पता चला तो उसने कैबिनेट मंत्री से शिकायत की। जिसके बाद आज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

5 लाख में हुई थी डील

पीड़ित वरिंदर ने आरोप लगाए हैं कि प्रापर्टी में किसी ने उसके साथ धोखा किया था। इस मामले को लेकर वह अपने दोस्त बिट्टू भाटिया के जरिए संपर्क में आया था। आरोप है कि उसकी 5 लाख रुपए में कुलदीप के साथ डील हुई थी।

लुधियाना के मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के साथ आरोपी कुलदीप सिंह की तस्वीर।
लुधियाना के मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के साथ आरोपी कुलदीप सिंह की तस्वीर

जिसमें उसने 3 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन बाद में पता चला कि कुलदीप कैबिनेट मंत्री का पीए नहीं है। आरोपी ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है इस बारे अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Watch on Daily Samvad