Skip to content

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा पासपोर्ट वेरिफिकेशन को बेहतर बनाने के लिए नई प्रणाली की शुरुआत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: प्रदेश में पारदर्शी और समयबद्ध नागरिक सेवाएं प्रदान करने के मद्देनजर पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने मंगलवार को पासपोर्ट वेरिफिकेशन (Passport Verification) के लिए एक सुव्यवस्थित और आधुनिक प्रणाली शुरू की है। यह प्रणाली नागरिकों को प्री-वेरिफिकेशन एसएमएस की सुविधा प्रदान करेगी और पोस्ट-वेरिफिकेशन एसएमएस के माध्यम से आवेदक अपना फीडबैक भी दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी), कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) गुरप्रीत कौर दिओ ने कहा कि पंजाब पुलिस नागरिकों को निर्विघ्न और सुव्यवस्थित सेवाएं प्रदान करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।

वेरिफिकेशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी

उन्होंने बताया कि 5 फरवरी, 2025 से, पंजाब पुलिस द्वारा आवेदकों को 'पीबीसांझ' से एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी, जिसमें सत्यापन अधिकारी का नाम, मुलाकात की तिथि और समय की जानकारी होगी। इस सुधार का उद्देश्य अनावश्यक अनिश्चितता को कम करना और आवेदकों को उनकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रदान करना है।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि इसके अलावा नागरिक पोस्ट-वेरिफिकेशन एसएमएस के जरिए संबंधित अधिकारी के व्यवहार को लेकर रिपोर्ट भी भेज सकेंगे।

फीडबैक फॉर्म के साथ एक हाइपरलिंक

फीडबैक देने के लिए आवेदकों को 'पीबीसांझ' से एक पोस्ट-वेरिफिकेशन एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें फीडबैक फॉर्म के साथ एक हाइपरलिंक होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक फीडबैक फॉर्म के माध्यम से अपना कोई भी सुझाव, टिप्पणी या समस्या साझा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह फीडबैक प्रक्रिया पंजाब पुलिस को अपनी सेवाओं के स्तर को और बेहतर बनाने और नागरिकों की समस्याओं को तुरंत हल करने में मदद करेगी।

Watch on Daily Samvad