Skip to content

Punjab News: सौंद द्वारा प्रसिद्ध चित्रकार जरनैल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Sond) ने प्रसिद्ध चित्रकार जरनैल सिंह आर्टिस्ट (Jarnail Singh Artist) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

उनका निधन एक संक्षिप्त बीमारी के बाद हो गया। कनाडा निवासी जरनैल सिंह इन दिनों पंजाब आए हुए थे। यहां जारी शोक संदेश में तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि जरनैल सिंह आर्टिस्ट ने अपनी चित्रकला के माध्यम से पंजाब की संस्कृति और सिख इतिहास से जुड़ी कई सुंदर तस्वीरें बनाई हैं।

कला प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति

उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह आर्टिस्ट द्वारा विभिन्न प्रसिद्ध हस्तियों और महान व्यक्तियों के बनाए गए चित्र भी अद्भुत हैं। उनके इस दुनिया से चले जाने से कला प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति हुई है।

सौंद ने अकाल पुरख के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और इस कठिन घड़ी में परिवार और प्रियजनों को धैर्य प्रदान करें।

Watch on Daily Samvad