Skip to content

Punjab News: पंजाब के पूर्व MLA पर कई राउंड फायरिंग, आगे की जांच में जुटी पुलिस

Punjab News: पंजाब के पूर्व MLA पर कई राउंड फायरिंग, आगे की जांच में जुटी पुलिस
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब कांग्रेस (Congress) के नेता और पूर्व विधायक कुलबीर जीरा (MLA Kulbir Jeera) पर फायरिंग की गई। इस फायरिंग (Firing) में उन्होंने खुद का बचाव किया। पूर्व विधायक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पुलिस की ओर से इलाके के वीडियो निकाले जा रहे हैं। फिरोजपुर के एसपीडी रणधीर सिंह ने मीडिया को बताया कि 112 पर 10:30 बजे कॉल जरूर आई थी। लेकिन फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस की टीमें हर एंगल से जांच कर रही हैं।

Congress leader and former MLA Kulbir Singh Jeera has lodged a complaint with the police about firing on his car.
Congress leader and former MLA Kulbir Singh Jeera has lodged a complaint with the police about firing on his car.

कार सवारों ने उनका पीछा किया

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में जीरा ने कहा है कि वह बीती रात कहीं जा रहे थे, तभी एक क्रेटा कार ने उनका पीछा किया। इस दौरान छह राउंड फायरिंग की गई। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी।

उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस उस इलाके में सक्रिय हो गई है, जहां पर फायरिंग की यह घटना सामने आई है।

elections
elections

खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ा

कुलबीर सिंह जीरा फिरोजपुर से पूर्व में विधायक रहे हैं। वह कांग्रेस के सीनियर मेंबर है। उन्होंने खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव अमृतपाल सिंह के खिलाफ लड़े थे। हालांकि चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसके अलावा जून महीने में संपत्ति विवाद में भी उन पर फायरिंग हुई थी।

Watch on Daily Samvad