Skip to content

Punjab News: राज्य चुनाव आयोग द्वारा ग्राम पंचायत के सदस्यों के चुनाव कराने की घोषणा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि ग्राम पंचायत लखमीर के उत्तर, जिला फिरोजपुर (Ferozepur) के सदस्यों का चुनाव 23.02.2025 को होगा। इस संबंध में मतदान 23.02.2025 को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आज यहां जानकारी देते हुए पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने कहा कि चुनाव के शेड्यूल संबंधी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना 07.02.2025 को जारी कर दी जाएगी।

elections
elections

दिए गए ये निर्देश

इस संबंध में जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर, फिरोजपुर को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना जारी होने की तिथि से, जिला फिरोजपुर के ग्राम पंचायत लखमीर के उत्तर के राजस्व अधिकार क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।

Watch on Daily Samvad