Skip to content

Punjab News: पंजाब में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़, फायरिंग, एक को लगी गोली

Punjab News: पंजाब में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़, फायरिंग, एक को लगी गोली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब के तरनतारन (Tarn Taran Encounter) से बड़ी खबर है। तरनतारन में गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के गुर्गों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस एनकाउंटर में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

जानकारी के मुताबिक थाना सदर तरनतारन (Tarn Taran) की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लखबीर के गुर्गे क्षेत्र में कोई वारदात करने की फिराक में हैं। गांव भुल्लर के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। जब पुलिस ने कार सवार संदिग्धों को रोकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

Police Encounter in Punjab
Police Encounter in Punjab

गैंगस्टर का गुर्गा जसकरण सिंह घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर का एक गुर्गा जसकरण सिंह घायल हो गया। उसके साथी हरमंदिर सिंह और हरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी के अनुसार, घायल जसकरण को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपियों से पाकिस्तान निर्मित 9 एमएम का पिस्टल, दो मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह के कहने पर वारदातें करते थे। गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले इन्हीं लोगों ने फिरोजपुर जिले के कस्बा मखु के पास भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेता सतनाम सिंह सत्ता पर गोलियां चलाई थीं।

Watch on Daily Samvad