Skip to content

Punjab News: परिवहन मंत्री ने रोडवेज और PRTC के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने संबंधी नीति पर AG पंजाब से की चर्चा

Punjab News: परिवहन मंत्री ने रोडवेज और PRTC के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने संबंधी नीति पर AG पंजाब से की चर्चा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने आज एडवोकेट जनरल, पंजाब गुरमिंदर सिंह से मुलाकात कर रोडवेज और पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के अस्थायी (संविदा/अस्थाई तौर पर कार्यरत) कर्मचारियों को नियमित करने संबंधी नीति पर विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री डी.के. तिवाड़ी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग में जो कर्मचारी लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं, उनकी नौकरी की स्थिरता और सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की

उन्होंने बताया कि एडवोकेट जनरल, पंजाब के साथ हुई बातचीत में अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार चाहती है कि यह नीति कर्मचारियों के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ कानूनी रूप से भी मजबूत हो, ताकि इसे लागू करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Laljit Singh Bhullar
Laljit Singh Bhullar

ईमानदारी से सेवा कर रहे

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ये कर्मचारी लंबे समय से ईमानदारी से सेवा कर रहे हैं और उनका भविष्य सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस नीति की प्रक्रिया जल्द से जल्द तैयार कर सरकार के समक्ष प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नौकरी की स्थिरता मिलने से परिवहन सेवाओं की दक्षता और गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

Watch on Daily Samvad