Skip to content

Weather Punjab: पंजाब में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Punjab: पंजाब कई कुछ शहरों में मौसम साफ है। जबकि कई जिलों में बादल छाने के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद से ही राज्य के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 फरवरी को पंजाब (Punjab) के कई जिलों में बारिश की भी संभावना है। जिसके चलते राज्य में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार के मुकाबले रविवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

कम बारिश ने चिंता

इसके बावजूद राज्य में तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। रविवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री के बीच बना हुआ है।

पंजाब में कम बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। 2024 का मानसून सूखा बीतने के बाद अब 2025 की शुरुआत भी कम बारिश के साथ हुई है। 1 जनवरी के बाद पंजाब में औसतन 35.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक सिर्फ 8.8 मिमी बारिश हुई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

बिजली उत्पादन में गिरावट

वहीं, बांधों में पानी कम होने के कारण भाखड़ा बांध प्रबंधन पहले ही चिंता जता चुका है। पंजाब के साथ-साथ हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान को इस साल सिंचाई और बिजली उत्पादन में गिरावट को लेकर आगाह किया गया है।

Watch on Daily Samvad