Skip to content

Aaj Ka Panchang: आज भगवान हनुमान जी की करें पूजा; बुद्धि, ज्ञान की होगी प्राप्ति

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 18 March 2025: आज यानी 18 मार्च 2025, दिन मंगलवार (Tuesday) का है। यह दिन पूर्ण रूप से भगवान हनुमान (Lord Hanuman) को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (18 March 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें। आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)।

Lord Hanuman
Lord Hanuman

Aaj Ka Panchang 18 March 2025: आज का पंचांग

पंचांग के अनुसार, आज चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - वसंत

चन्द्र राशि - तुला

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 36 मिनट पर

चन्द्रोदय - रात 10 बजकर 14 मिनट पर

चन्द्रास्त - सुबह 08 बजकर 20 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 52 मिनट से 05 बजकर 40 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 29 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल - दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से 04 बजकर 47 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 02 बजे तक।

दिशा शूल - उत्तर

Lord Hanuman
Lord Hanuman

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद।

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर।

करें इन मंत्रों का जाप

  • ॐ हं हनुमते नमः।।
  • ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।।
  • ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।।