Skip to content

Canada-Punjab News: कनाडा भेजने के नाम लाखों रुपए की ठगी, ट्रैवल एजैंट पर FIR दर्ज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, साहनेवाल/कुहाड़ा। Canada-Punjab News: कानाडा (Canada) भेजने के नाम पर ठगी (Fraud) करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते है। ऐसा ही एक नया मामला कनाडा (Canada) से सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

वर्क परमिट (Work Permit) पर कनाडा (Canada) भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए ठगने वाले ट्रैवल एजेंट (Travel Agent) के खिलाफ थाना साहनेवाल पुलिस ने इमीग्रेशन एक्ट के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि हरभजन सिंह गिल पुत्र जीत सिंह निवासी डेहलों रोड धरोड़ द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गई शिकायत की जांच के बाद ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि शिकायत में हरभजन सिंह ने बताया कि उसने अपने पोते जसकरण सिंह को कनाडा वर्क परमिट पर भेजने के लिए मनजीत सिंह निवासी मकान नंबर 18998 स्ट्रीट नं. 15 नजदीक ढिल्लों पैलेस, बठिंडा को 15 लाख 12 हजार रुपए दिए थे।

उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह ने न तो उसके पोते जसकरण को कनाडा भेजा और न ही उनके पैसे लौटा रहा है। थानेदार ने बताया कि इस शिकायत की जांच के बाद मनजीत सिंह के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Watch on Daily Samvad