Skip to content

Changes From 1st April 2025: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंक से जुड़े कई नियम, जेब पर पड़ेगा भारी असर

Changes From 1st April 2025: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंक से जुड़े कई नियम, जेब पर पड़ेगा भारी असर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Changes From 1st April 2025: जल्द ही मार्च महीना खत्म होने वाला है जिसमे बाद अप्रैल का महीना शुरू हो जाएगा। अप्रैल महीने से काफी बदलाव होने जा रहे है जिससे लोगों की लाइफ में काफी फर्क पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

अप्रैल 2025 से भारतीय बैंकों में कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर आपके सेविंग्स अकाउंट, एटीएम ट्रांजैक्शन और क्रेडिट कार्ड पर पड़ेगा। इस बदलाव से जुड़े नए नियमों के अनुसार, अगर आप लापरवाही करते हैं तो आपको अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है।

ATM निकासी नियमों में बदलाव

अब भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, दूसरे बैंकों के एटीएम से महीने में सिर्फ तीन बार ही मुफ्त पैसे निकाले जा सकेंगे। उसके बाद प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर 20 से 25 रुपए की फीस देनी होगी। इसके साथ ही, एटीएम से पैसे निकालने का शुल्क 19 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन हो जाएगा।

गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ा

अब, मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस चेक जैसे गैर वित्तीय ट्रांजैक्शन पर 7 रुपए का शुल्क लिया जाएगा, जबकि पहले यह 6 रुपए था।

डिजिटल बैंकिंग में सुधार

बैंक डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए नए फीचर्स जोड़ रहे हैं, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाले चैटबॉट और सेफ्टी फीचर्स जैसे टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन शामिल हैं।

मिनिमम बैलेंस के नियमों में बदलाव

बैंक जैसे एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक ने मिनिमम बैलेंस से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब मिनिमम बैलेंस की राशि आपके खाते के स्थान (शहरी, अर्ध-शहरी, या ग्रामीण) पर निर्भर करेगी, और अगर बैलेंस निर्धारित राशि से कम होता है, तो जुर्माना लगाया जाएगा।

Watch on Daily Samvad