Skip to content

Crime News: मोमोज की फैक्ट्री के फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा सिर, मचा हड़कंप

Crime News: मोमोज की फैक्ट्री के फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा सिर, मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, मोहाली। Crime News: पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) से एक हैरान कर मामला सामने आ रहा है। यहां मोमोज की फैक्ट्री के फ्रिज में एक कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली के मटौर की फैक्ट्री में फ्रिज के अंदर कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला है। साथ ही बर्तनों में कुछ मांस भी मिला है। इन्हें जब्त कर लिया गया है। इस फैक्ट्री में मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाकर कई जगह सप्लाई किए जाते थे।

कुत्ते के शरीर का हिस्सा गायब

अब कुत्ते का मांस मोमोज में डालकर लोगों को खिलाया गया या यहां काम करने वाले कारीगरों ने खुद खाया, इसकी जांच होगी। इस कुत्ते के शरीर का हिस्सा गायब है। सिर भी पूरा नहीं है। सिर को वेटरनरी डिपार्टमेंट को जांच के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री में फ्रोजन मीट और क्रशर मशीन भी मिली है।

चटनी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे

मोमेज, स्प्रिंग रोल और लाल चटनी के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव मटौर में मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने की यह फैक्ट्री करीब दो साल से चल रही थी।

Watch on Daily Samvad