Skip to content

Firing In America: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी, तीन बच्चों समेत चार की मौत

Firing In America: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी, तीन बच्चों समेत चार की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमेरिका। Firing In America: अमेरिका (America) में एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण फ्लोरिडा में एक महिला और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और घायल दो अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया। ये घटना बुधवार को पेम्ब्रोक पार्क में रात करीब 8 बजे हुई।

Firing
Firing

एक वयस्क पुरुष और एक लड़की को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाए गए दो लोगों की स्थिति तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाई। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, पेम्ब्रोक पार्क पुलिस के प्रवक्ता इवान रॉस ने गोलीबारी को घरेलू घटना बताया।

Watch on Daily Samvad