Skip to content

Fraud Travel Agent: PR दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fraud Travel Agent: PR दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, दीनानगर। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) से आए दिन विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले सामने आते रहते है। फ्रॉड ट्रैवल एजेंट (Fraud Travel Agent) लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऐसा ही एक मामला दीनानगर से सामने आ रहा है। यहां पीआर के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दीनानगर पुलिस ने ग्रीस (Greece) पीआर करवाने का झांसा देकर 1 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।

ग्रीस की PR दिलाने के बहाने ठगे 180,000 रुपये

शिकायतकर्ता ने बताया कि, सुनील सिंह पुत्र जसवंत सिंह, नीति शर्मा पत्नी सुनील सिंह निवासी नरोट जैमल सिंह जिला पठानकोट तथा पम्मी शर्मा पत्नी प्रेम कुमार निवासी पुराना डाकखाना दीनानगर ने ग्रीस पी.आर. दिलाने के बहाने 180,000 रुपये ठगी की है।

Fraud Travel Agent

पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर इन तीनों के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

Watch on Daily Samvad