Skip to content

Gold Storage Rule: कितना रख सकते घर पर सोना? जानें नियम

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Storage Rule: भारत में सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। वहीं ज्यादातर लोग शादी या किसी शुभ अवसर पर ही सोना खरीदना पसंद करते है। इसके साथ ही भारतीय महिलाएं सोने के आभूषण पहनना काफी पसंद करती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

वही लोग अपने बच्चों की शादी के लिए पहले से ही सोना (Gold) खरीद कर घर में रखते हैं। लेकिन आप एक लिमिट तक ही सोना फिजिकल फॉर्म में रख सकते हैं। अगर आप इस लिमिट से ज्यादा सोना घर में रखते हैं, तो आपको इनकम टैक्स विभाग को जवाब देना होगा। इसलिए सोना खरीदने से पहले इससे जुड़े नियम चेक कर लें।

Gold Price Hike
Gold

घर में कितना सोना रखा जा सकता है?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के अनुसार कुछ चीजों की खरीद पर कोई टैक्स नहीं लगता है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक विरासत में मिला पैसा, एक लिमिट तक सोना खरीद या स्टोर और एग्रीकल्चर में कोई टैक्स नहीं देना होता है। इसलिए अगर आप घर में एक लिमिट तक सोना स्टोर करते हैं, तो कोई भी आपकी ऑफिशियल तलाशी नहीं ले पाएगा।

अविवाहित महिलाएं- अविवाहित महिलाएं घर में 250 ग्राम ही सोना रख सकती है।

अविवाहित पुरुष- अविवाहित पुरुष को केवल 100 ग्राम सोना रखने की अनुमति दी गई है।

विवाहित महिलाएं- विवाहित महिलाएं 500 ग्राम सोना तक ही रख सकती है।

विवाहित पुरुष- वहीं विवाहित पुरुष घर में 100 ग्राम सोना ही रख सकती है।

GST
GST

कितना देना होगा टैक्स ?

अगर आप सोना बेचने जाते हैं, तो आपको सोने से हुई कमाई पर सरकार को टैक्स देना पड़ता है। CBDT के सर्कुलर के हिसाब से अगर आप सोना खरीद इसे 3 साल में बेचते है, तो शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स (Short- Term Capital Gain Tax) देना होगा।

इसके साथ ही अगर आप 3 साल से ज्यादा समय के बाद सोना बेचते है, तो आपको लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (Long-Term Capital Gain Tax) देना होगा।

Gold-Silver Price
Gold Price

आज क्या रहा सोने का भाव?

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आज 14 मार्च, होली के अवसर पर सोने के दाम में बढ़त दर्ज की गई। आज 24 कैरेट सोने का दाम 600 रुपये प्रति ग्राम बढ़ा है।

14 मार्च को 24 कैरेट सोने का दाम 8876.3 रुपये प्रति ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 8138.3 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने के दाम में आज 550 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Watch on Daily Samvad