Skip to content

Haryana News: महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग, एक को लगी गोली; गुस्साएं ब्राह्मणों ने किया पथराव

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित 1008 कुंडीय महायज्ञ में भोजन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कथित तौर पर ब्राह्मणों को बासी खाना परोसने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। झड़प के दौरान, एक सुरक्षा गार्ड ने गोली चला दी, जो आशीष तिवारी नाम के एक ब्राह्मण को लगी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

20-21 ब्राह्मणों को भी चोटें लगी

इसमें लखीमपुर के रहने वाले प्रिंस शुक्ला भी जख्मी हो गए। दूसरे करीब 20-21 ब्राह्मणों को भी चोटें लगी हैं। वहीं इस घटना से गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाने की कोशिश की गई।

फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, माहौल अभी भी तनावपूर्ण है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Watch on Daily Samvad