Skip to content

Holiday Cancel: कर्मचारियों को बड़ा झटका, वीकेंड की छुट्टी कैंसिल; आदेश जारी

Holiday Cancel: कर्मचारियों को बड़ा झटका, वीकेंड की छुट्टी कैंसिल; आदेश जारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Holiday Cancel: पंजाब के कर्मचारियों को बड़ा झटका मिला है। दरअसल, पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा वर्ष 2024-25 का प्रापर्टी टैक्स 31 मार्च, 2025 से पहले बिना व्याज जमा करवाने पर छूट दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसलिए आम लोगों की सुविधा और नगर निगम के वित्तीय हितों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लुधियाना (Nagar Nigam Ludhiana) के सभी जोन के सुविधा केंद्र और पानी सीवरेज/डिस्पोजल के दफ्तर आने वाले दिनों में लगातार खुले रहेंगे। इन दफ्तरों में शनिवार-रविवार (Saturday- Sunday) और त्योहारों वाले दिन भी काम होता रहेगा।

Ludhiana Municipal Corporation
Ludhiana Municipal Corporation

आदेश जारी

इस संबंध में कर्मचारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। लुधियाना नगर निगम कमिश्नर आदित्य डैचलवाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार उक्त कार्यालय 22 व 29 मार्च, दिन शनिवार और 30 मार्च दिन रविवार और 31 मार्च को ईद-उल-फितर के दिन भी आम दिनों जैसे खुले रहेंगे। आदेशों के अनुसार इन दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारी आगामी दिनों में इन छुट्टियों को Adjust कर सकेंगे।

Watch on Daily Samvad