Skip to content

Holiday News: पंजाब में एक बार फिर स्कूलों में छुट्टियां, बच्चों की लगी मौज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब (Punjab) में स्कूली बच्चों की मौज लग रही है क्योंकि अभी होली ही छुट्टियां खत्म ही हुई है कि एक बार फिर तीन छुट्टियां आ गई है जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में इस महीने लगातार 3 छुट्टियां आ रही है। हालांकि 23 मार्च को शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के कारण राज्य में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

इसके बाद राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च दिन सोमवार को छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन ईद-उल-फितर है, जिसके चलते पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और अन्य शैक्षणिक विभाग बंद रहेंगे।

दफ्तरों में शनिवार की भी छुट्टी

बता दें कि 31 मार्च को सोमवार है जबकि 30 मार्च को रविवार है, इससे पहले कुछ स्कूलों और दफ्तरों में शनिवार की भी छुट्टी रहती है लिहाजा शनिवार, रविवार और सोमवार लगातार 3 छुट्टियां रहेंगी।

Watch on Daily Samvad