Skip to content

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के तीन अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, CM आफिस में शिकायत के बाद एक्शन के आदेश

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के तीन अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, CM आफिस में शिकायत के बाद एक्शन के आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के तीन अफसरों के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इनकी शिकायतों की फाइल मुख्यमंत्री (CM) दफ्तर में पहुंची है, जहां कार्रवाई के आदेश कभी भी जारी हो सकते हैं। इसमें पीसीएस (PCS) रैंक का अधिकारी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के दफ्तर में शिकायत भेजकर जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के तीन अधिकारियों पर घूसखोरी का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद अंतरिम जांच करवाई गई, जिसमें ये बातें सही पाई गई। इससे इन तीनों अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के कभी भी आदेश जारी हो सकते हैं।

MCJ Court Case
MCJ

इन अफसरों पर कार्रवाई होगी

सूत्र बताते हैं कि नगर निगम में तैनात एक पीसीएस अफसर और बिल्डिंग ब्रांच के दो अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा इन अफसरों द्वारा जिन फाइलों को पास किया गया है, उसकी भी जांच होगी और संबंधित लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

फिलहाल नगर निगम में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से नगर निगम में करप्शन बढ़ा है, जिसे देखते हुए सरकार अपनी छवि सुधारने में जुटी है। इसी के चलते इन तीन अफसरों पर कभी भी गाज गिर सकती है।

Watch on Daily Samvad