Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध कालोनी पर चलाया बुलडोजर, कई कोठियां गिराई, देखें VIDEO

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार की सख्ती के कारण जालंधर (Jalandhar) में अवैध रूप से बनाई गई कालोनियों और अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी है। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) और मेयर वनीत धीर (Vaneet Dhir) ने साफ कहा है कि शहर में किसी भी तरह के अवैध निर्माण बख्शे नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) और मेयर वनीत धीर (Vaneet Dhir) की सख्ती के बाद नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) के आदेश पर आज बस्ती शेख में लाल पहाड़ी के पास चोपड़ा कालोनी के पीछे 1 एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी पर निगम टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध कालोनी पर चलाया बुलडोजर
जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध कालोनी पर चलाया बुलडोजर

अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर

नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पैक्टर अजय कुमार, राजू माही और मोहिंदर कुमार की टीम ने बस्ती शेख (Basti Sheikh) लाल पहाड़ी के पास चोपड़ा कॉलोनी के पीछे एक एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान कालोनी की सड़कें उखाड़ दी गई।

सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि उक्त अवैध कालोनी को पहले से नोटिस जारी किया गया था। लेकिन कालोनी में काम नहीं रुका। जिससे आज उक्त कालोनी की सड़कें और कालोनी में बनी कोठियों को गिरा दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त कार्रवाई अधिकारियों के आदेश पर किया गया है।

जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध कालोनी पर चलाया बुलडोजर
जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध कालोनी पर चलाया बुलडोजर

बिना लाइसेंस से काट दी कालोनी

जालंधर के बस्तियात इलाके में इस समय कई अवैध कालोनी काटी जा रही है। इनमें से कईयों को नोटिस जारी हो चुका है। इन पर जल्द कार्ऱवाई होगी। क्योंकि कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत अवैध कालोनियों से हो रहे निगम खजाने के नुकसान से काफी खफा है।

जानकारी के मुताबिक बस्ती पीरदाद रोड पर बिना लाइसैंस हासिल किए अवैध कालोनी काटी गई है। जिससे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने निगम कमिश्नर को आदेश दिया है कि सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्ऱवाई की जाए।

बस्ती पीरदाद रोड पर 1000 अवैध कोठियां

इसके साथ ही बस्ती पीरदाद रोड पर 1000 से ज्यादा कोठियां अवैध रूप से बनाई जा रही है। इसमें बस्ती पीरदाद रोड के दोनों साइड में काटी गई कालोनियों में काम चल रहा है। इसकी जांच करवाई गई है। निगम अधिकारी के मुताबिक इन कोठियों के पास कोई नक्शा नहीं है। जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान सरकार को हो रहा है।