Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, कई कोठियों और दुकानों पर एक्शन

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की टीम ने आज वेस्ट हलके में फिर से बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने यहां अवैध रूप से बन रही कोठियों का काम रुकवाते हुए डीलर को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा कई दुकानों का काम रोका गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर अवैध निर्माणों को लेकर सख्त है। कमिश्नर गौतम जैन के आदेश के बाद आज निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने बस्तियात इलाके में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की।

जालंधर में नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, कई कोठियों और दुकानों पर एक्शन
जालंधर में नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, कई कोठियों और दुकानों पर एक्शन

मालिकों को नोटिस भी जारी किया

जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम ने ओल्ड ग्रीन एवेन्यू (Old Green Avenue) में अवैध रूप से बन रही 6 कोठियों के निर्माण को रोका गया है। इनके मालिकों को नोटिस भी जारी किया गया है।

जालंधर में नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, कई कोठियों और दुकानों पर एक्शन
जालंधर में नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, कई कोठियों और दुकानों पर एक्शन

इसके साथ ही नगर निगम की टीम ने लेदर कांप्लैक्स रोड पर कमल विहार में कोठियों के डीलरों को नोटिस जारी किया गया है। इनका काम रोका गया है। निगम टीम ने पन्नू विहार मे अवैध रिहायशी निर्माण को रोका गया है।

जालंधर में नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, कई कोठियों और दुकानों पर एक्शन
जालंधर में नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, कई कोठियों और दुकानों पर एक्शन

पन्नू विहार में 12 यूनिट का काम रोका

नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि पन्नू विहार में 12 यूनिट का काम रोका गया है, इसके साथ ही 3 दुकानों का काम भी रोका गया। वहीं, राजा गार्डन में अवैध दो दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। यहां अवेध रिहायशी नक्शा पास करवा कर कामर्शियल निर्माण किया जा रहा था, जिसे नोटिस जारी किया गया है।

जालंधर में नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, कई कोठियों और दुकानों पर एक्शन
जालंधर में नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, कई कोठियों और दुकानों पर एक्शन

Watch on Daily Samvad