Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व डिप्टी पोस्टमास्टर की संपत्ति जब्त; जाने क्या है मामला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक (ED) ने पूर्व डिप्टी पोस्टमास्टर (दखनी गेट नकोदर सब ऑफिस) संजीव कुमार की 42 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। इस बात की जानकारी जालंधर ईडी ने दी है।

पद का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने का आरोप

ईडी ने बताया कि संजीव कुमार के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में जांच चल रही थी। संजीव के खिलाफ यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के तहत की गई। संजीव पर आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक संजीव पर 2014 से 2017 के बीच नकोदर और रुरका कलां में अपनी पोस्टिंग के दौरान सब-पोस्टमास्टर के तौर पर अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके जालसाजी और सरकारी फंड की हेराफेरी करने का आरोप है। यह मामला कपूरथला पोस्ट ऑफिस के अधीक्षक दिलबाग सिंह सूरी की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

Watch on Daily Samvad