Skip to content

Jalandhar News: जालंधर की अवैध कालोनी की RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की शिकायत

Jalandhar News: जालंधर की अवैध कालोनी की RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की शिकायत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के काला संघिया रोड पर बन रही अवैध कालोनियों और कोठियों की शिकायत आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा (Ravi Chhabra) ने की है। रवि छाबड़ा ने शिकायत नगर निगम (Municipal Corporation) के कमिश्नर से की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने बताया कि काला संघिया रोड पर कोट सदीक के पास पिंक सिटी के में करीब 150 कोठियां बगैर नक्शे के बनाकर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया गया।

Gautam-Jain-IAS
Gautam-Jain-IAS

पिंक सिटी के साथ काटी अवैध कालोनी

रवि छाबड़ा के मुताबिक पिंक सिटी के साथ ही बिजली घर के पीछे एक और अवैध कालोनी काट कर अवैध रूप से कोठियां बनाई जा रही है। इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर से की गई थी।

निगम कमिश्नर से शिकायत

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा के मुताबिक नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच से शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि कालोनी पर कार्रवाई की मांग नगर निगम के कमिश्नर से की गई है। क्योंकि अवैध रूप से कालोनी काट कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है।

Watch on Daily Samvad