Skip to content

Jalandhar News: पंजाब के बड़े नशा तस्कर के घर पर भी सरकार चलाए बुलडोजर- बीबी जागीर कौर

Jalandhar News: पंजाब के बड़े नशा तस्कर के घर पर भी सरकार चलाए बुलडोजर- बीबी जागीर कौर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अकाली दल के बागी गुट की नेता बीबी जागीर कौर आज जालंधर (Jalandhar) पहुंची है। इस दौरान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की और आप सरकार पर जमकर सवाल उठाएं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बीबी जागीर कौर ने कहा कि पंजाब (Punjab) में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। दिनदहाड़े बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं लेकिन पंजाब सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार किसानों को लेकर भी कुछ नहीं कर रही है।

किसानों के खिलाफ की गई कार्रवाई गलत

इसके साथ उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह से गलत थी। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि आधारित राज्य है। पंजाब ने राज्य के साथ-साथ देश का भी पेट भरा है। इसके साथ ही पंजाब ने देश के लिए एक के बाद एक कुर्बानियां दी हैं।

सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया

पंजाब सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। एक तरफ सरकार कह रही थी कि बैठक अच्छे माहौल में हुई। लेकिन बाद में किसानों के खिलाफ ऐसा क्यों किया गया। पहले हरियाणा सरकार पर आरोप लगाए गए थे। लेकिन बाद में किसानों पर उंगली उठाई गई।

बीबी जागीर कौर ने कहा- पहले पुलिस अफसरों ने कहा था कि हमारे माता-पिता किसानों के बीच बैठे हैं। लेकिन फिर पुलिस ने इतनी क्रूरता से कार्रवाई कैसे की। इस मुद्दे पर हम समझते हैं कि लोगों को परेशानी जरूर हुई। हमारे लिए यह शर्म की बात है कि पंजाब पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की।

Watch on Daily Samvad