Skip to content

Jalandhar News: जालंधर का तारा पैलेस तीसरी बार सील, पैलेस मालिक पर FIR दर्ज होगी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार की सख्ती के कारण जालंधर (Jalandhar) में अवैध रूप से बनाई गई कालोनियों और अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में एक बार फिर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) के आदेश पर आज 120 फुटी रोड पर अवैध रूप से बने तारा पैलेस पर कार्रवाई की है।

तीसरी बार किया सील

बता दे कि नगर निगम ने तीसरी बार तारा पैलेस पर कार्रवाई करते हुए सील किया है। नगर निगम के अधिकारीयों ने जानकारी देते हुए बताया कि तारा पैलेस को आज तीसरी बार सील किया गया है। इससे पहले भी दो बार सील किया था लेकिन पैलेस के मालिक द्वारा सील तोड़ दी जाती है।

जिसके बाद आज फिर निगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और 120 फुटी रोड पर अवैध रूप से बने तारा पैलेस को दोबारा सील कर दिया है। इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारीयों ने इसकी शिकायत SHO और पुलिस कमिश्नर को दी है जिसके कारण जल्द ही पैलेस मालिक पर FIR दर्ज हो सकती है।

Watch on Daily Samvad