Skip to content

Jalandhar News: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को जालंधर कैंट में रखा, PIMS अस्पताल में हैल्थ चेकअप करवाया, भारी पुलिस तैनात

Jalandhar News: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को जालंधर कैंट में रखा, PIMS अस्पताल में हैल्थ चेकअप करवाया, भारी पुलिस तैनात
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Dallewal) को जालंधर कैंट (Jalandhar Cantt) के एक गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा है। आर्मी एरिया होने से यहां किसानों की इंट्री बिल्कुल बंद है। वहीं, दोपहर को गढ़ा के पास स्थित पिम्स (PIMS) में किसान नेता डल्लेवाल को हैल्थ चेकअप के लिए लाया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

किसान आंदोलन के चलते पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर की गई बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बैरिकेडिंग साफ होते ही 13 महीने से बंद दिल्ली-जम्मू-अमृतसर हाईवे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।

जालंधर कैंट के PWD रेस्ट हाउस में शिफ्ट

इधर, पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब में आर्मी के कंट्रोल वाले जालंधर कैंट के PWD रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया है। बुधवार दोपहर हिरासत में लेने के बाद पहले उन्हें जालंधर सिटी के PIMS अस्पताल ले जाया गया था।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के साथ 7वीं बार बातचीत करके चंडीगढ़ से लौट रहे किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के सरवण सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में लिया गया।

पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प, कई किसान नेता गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा, पंजाब और हरियाणा में अलर्ट
पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प, कई किसान नेता गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा, पंजाब और हरियाणा में अलर्ट

200 किसान हिरासत में

इसके बाद पंजाब पुलिस ने देर शाम शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाया। करीब 200 किसान हिरासत में लिए गए थे। बुलडोजर से किसानों के शेड भी तोड़े गए।

Watch on Daily Samvad