Skip to content

Jalandhar News: पादरी बजिंदर सिंह पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप, कोर्ट में सुनवाई आज

Jalandhar News: पादरी बजिंदर सिंह पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप, कोर्ट में सुनवाई आज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के पादरी बजिंदर सिंह पर बीते दिनों एक महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप गया था जिसके बाद पादरी के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। इस मामले में आज एक नई अपडेट सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

खबर है कि आज महोली के कोर्ट में इस मामले को लेकर फैसला सुनाया जाएगा। बता दे कि मोहली की महिला ने पादरी बजिंदर सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था उसने बताया कि पादरी ने ताजपुर गांव में 'द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम' के पादरी बजिंदर सिंह ने जालंधर में गलत हरकत की थी।

पादरी महिला को भेजता था अश्लील मैसेज

इसके साथ ही पादरी ने महिला का नंबर लेकर उसको अश्लील मैसेज भेजता था और उसने महिला को अकेले केबिन में बिठाना शुरू कर दिया था यहां वहन पीड़ित महिला के साथ गलत हकरते करता था। जिसके बाद महिला ने पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

जीरकपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पादरी बजिंदर सिंह समेत कुल 7 लोगों पर केस दर्ज किया था। केस में पादरी के साथ अकबर भट्टी, राजेश चौधरी, सुच्चा सिंह, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप उर्फ पहलवान को नामजद किया गया था। इस मामले में पादरी की पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

जालंधर में ईसाई धर्म प्रचारक के दफ्तर में महिला और युवक से मारपीट की CCTV फुटेज वायरल
जालंधर में ईसाई धर्म प्रचारक के दफ्तर में महिला और युवक से मारपीट

बता दे पादरी का बीते रविवार को भी एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें बजिंदर सिंह अपने ऑफिस में एक महिला के साथ मारपीट कर रहा था। वह पहले महिला के मुंह पर काफी फेंक देता और फिर बाद में महिला को थप्पड़ मारता दिखाई देता है। ये वीडियो उसके चंडीगढ़ के ऑफिस का बताया गया था।

Watch on Daily Samvad