Skip to content

Petrol-Diesel Price: बुधवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसी आधार पर देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत तय की जाती है। हालांकि, लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आज यानी 26 मार्च, 2025 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है। हालांकि, राज्य स्तर पर कीमतों में मामूली बदलाव देखा जा सकता है। आइए जानते हैं, अलग-अलग इलाकों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

Petrol-Diesel Price
Petrol-Diesel Price

इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चा तेल 73 डॉलर के पार हो गया है। ब्रेंट क्रूड आज 73.35 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 69.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (बुधवार), 26 मार्च, 2025 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं।

नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है।

Watch on Daily Samvad