Skip to content

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा 75 नशा तस्कर गिरफ्तार; हेरोइन, अफीम, 2.2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य से नशों के संपूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशों विरूद्ध’’ को लगातार 22वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 5.2 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम और 2.2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसके साथ ही 22 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 2613 हो गई है। यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 98 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों द्वारा राज्य भर में 536 स्थानों पर छापेमारी की गई है, जिसके चलते राज्य भर में 51 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 601 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।

FIR दर्ज

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत 4 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया है।

Watch on Daily Samvad