Skip to content

Punjab News: 3000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ASI विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार

Punjab News: 3000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ASI विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Vigilance Bureau ) ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आज अमृतसर जिले के थाना वेरका में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) सरबजीत सिंह, जो वर्तमान में थाना इस्लामाबाद में तैनात है, को 3,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गुरदासपुर जिले के गांव गिलांवाली, तहसील बटाला के निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद की गई है।

3,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ थाना वेरका में एक एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी, जिसमें ए.एस.आई. सरबजीत सिंह जांच अधिकारी (आई.ओ.) था। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस केस में जब्त की गई उसकी कार की सुपुर्दगी देने के बदले उक्त ए.एस.आई. ने उससे 3,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत और साक्ष्यों की गहन जांच के दौरान यह पुष्टि हुई है कि आरोपी ने रिश्वत ली थी। इस संबंध में उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Watch on Daily Samvad