Skip to content

Punjab News: पंजाब आने वालों के लिए बड़ी खबर, नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम

Punjab News: पंजाब आने वालों के लिए बड़ी खबर, नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: अगर आप भी जम्मू (Jammu) से पंजाब (Punjab) आने के बारे में सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है इसलिए आपको एक बार ये खबर पढ़ लेनी चाहिए नहीं तो आप भारी मुसीबत में फंस सकते है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है। दरअसल कठुआ के जराई चौक के समीप हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह, निवासी वार्ड नंबर 12, कठुआ के रूप में हुई है। वहीं प्रदर्शन के कारण गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है।

Watch on Daily Samvad