Skip to content

Punjab News: पंजाब में एनकाउंटर, इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, लोगों में दहशत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में फिर से एनकाउंटर होने की खबर सामने आई है। अमृतसर (Amritsar) के गुमटाला में पुलिस व बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश को पुलिस (Police) ने पहले ही गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

उसके द्वारा छिपाए हथियारों की रिकवरी के लिए पुलिस उसे गुमटाला लेकर गई, जहां बदमाश ने छिपाए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Firing In Punjab
Firing In Punjab

बदमाश घायल

इस दौरान जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की गुरप्रीत सिंह के निवासी तरनतारन के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक आरोपी गाड़ियां चोरी करता था, जिसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया था। आज पुलिस उसे हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर गई। फिलहाल पुलिस द्वारा बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

Watch on Daily Samvad