Skip to content

Punjab News: थर्मल प्लांट के लिए पहुँच मार्ग को दुरुस्त करने के लिए सभी पक्षों की जल्द उच्च स्तरीय बैठक- हरभजन सिंह ई.टी.ओ

Punjab News: थर्मल प्लांट के लिए पहुँच मार्ग को दुरुस्त करने के लिए सभी पक्षों की जल्द उच्च स्तरीय बैठक- हरभजन सिंह ई.टी.ओ
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने एक ध्यानाकषर्ण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट घनौली के लिए पहुँच मार्ग को दुरुस्त करने के लिए सभी पक्षों की जल्द उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

हलका रूपनगर से विधायक दिनेश कुमार चड्ढा द्वारा विधानसभा के सत्र के दौरान प्रस्तुत ध्यानकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट घनौली को फिल्हाल दो सड़कों के माध्यम से पहुँच की जाती है।

सड़क की लंबाई 3.00 किलोमीटर और चौड़ाई 12 फुट

उन्होंने बताया कि एन.एच.-205 के बी.एम.एल. ब्रिज के पास गांव मलिकपुर से गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट तक थर्मल प्लांट द्वारा पहले ही अपनी पहुँच सड़क नहर के साथ बनाई गई है और इस सड़क का रखरखाव भी उनके द्वारा ही किया जा रहा है। इस सड़क की लंबाई लगभग 3.00 किलोमीटर और चौड़ाई 12 फुट है। थर्मल प्लांट द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही के लिए इस सड़क का उपयोग किया जाता है।

लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त एन.एच.-205 से चंदपुर से लोहगढ़ फीड अपटू थर्मल प्लांट वाया गुजरात अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री गांव नूहों के द्वारा पहुंचा जाता है। यह लोक निर्माण विभाग की लिंक रोड है जिसकी लंबाई 5.90 किलोमीटर और चौड़ाई 22 फुट है। इस सड़क से गुजरात अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री और सुपर थर्मल प्लांट के भारी वाहनों के आवागमन के कारण नजदीक सटे हुये गांवों के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं।

Watch on Daily Samvad