Skip to content

Punjab News: मीत हेयर ने संसद में हॉकी के मक्का गाँव संसारपुर का उठाया मुद्दा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़/नई दिल्ली। Punjab News: संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर (Meet Hayer) ने संसद के शून्यकाल में हॉकी के मक्का कहे जाने वाले गाँव संसारपुर का मुद्दा उठाते हुए इस गाँव के हॉकी में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया और कहा कि यह गाँव अब भी एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड से वंचित है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मीत हेयर ने कहा कि संसारपुर (Sansarpur) ने अब तक 14 हॉकी ओलंपियन दिए हैं और ओलंपिक में कुल सात पदक जीते हैं, जिनमें चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। 1975 में भारत के लिए इकलौता विश्व कप जीतने वाले अजीत पाल सिंह भी संसारपुर से थे। इस गाँव के सभी ओलंपियन एक ही गली में रहते थे और सभी ही कुलार थे।

खेल मैदान के लिए ज़मीन नहीं

मीत हेयर ने कहा कि 1976 के बाद से संसारपुर से भारत के लिए एक भी ओलंपियन नहीं आया, क्योंकि उसी समय से हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खेली जाने लगी। उन्होंने बताया कि संसारपुर गाँव जालंधर छावनी के पास स्थित है, जहां गाँव के पास खेल मैदान के लिए ज़मीन नहीं है। घास के मैदान में एस्ट्रोटर्फ लगाने के लिए सेना से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की आवश्यकता है, लेकिन अब तक न तो यह NOC दी गई और न ही सेना की ओर से अपने स्तर पर एस्ट्रोटर्फ लगाई गई।

मीत हेयर ने भारत सरकार के गृह मंत्री, खेल मंत्री और अनुराग ठाकुर से अपील की कि संसारपुर के हॉकी योगदान को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सेना के साथ उठाया जाए और वहाँ हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड तैयार किया जाए।

Watch on Daily Samvad