Skip to content

Punjab News: पंजाब में AAP नेता पर कातिलाना हमला, पेट में चाकू से कई वार, हालत गंभीर

Punjab News: पंजाब में AAP नेता पर कातिलाना हमला, पेट में चाकू से कई वार, हालत गंभीर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर ने आप नेता के पेट में चाकू से कई वार किए। फिलहाल आप नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) के खंडवाला स्थित विकास नगर में एक व्यक्ति ने आप नेता पर चाकू से पेट में वार करके जख्मी कर दिया। आम आदमी पार्टी के वार्ड सेक्रेटरी चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि उन्होंने घन्नुपुर निवासी संतोष कुमार को किराये पर दुकान दी थी।

पंजाब में AAP नेता पर कातिलाना हमला, पेट में चाकू से कई वार, हालत गंभीर
पंजाब में AAP नेता पर कातिलाना हमला, पेट में चाकू से कई वार, हालत गंभीर

गंभीर हालत में अस्पताल में जख्मी

समय पर किराया नहीं देने से कुछ समय पहले उसने दुकान खाली करवा ली थी। दुकान खाली करवाने से पहले उसने संतोष का दुकान का सारा किराया माफ करके सिर्फ बिजली का बिल भरने को कहा था। संतोष ने कुछ दिन में बिल भरने का वादा किया था। एक महीने से संतोष बिल देने में आनाकानी कर रहा था।

संतोष दुकान बंद कर रहा था तो उसने संतोष से बिजली बिल देने को कहा। इस पर संतोष ने गाली- गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। रोकने पर संतोष कुमार ने चाकू से उसके पेट पर दो बार वार किया, जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। लोगों को जमा होते देख वह मौके से भाग गया।

शिकायत पर कार्रवाई

उसने पुलिस को शिकायत की, पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मिल चुकी है। जांच की जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Watch on Daily Samvad