Skip to content

Punjab News: भारतीय अश्टाम विधेयक 2025 पारित होने से व्यापार अनुकूल माहौल को मिलेगा बढ़ावा

Punjab News: भारतीय अश्टाम विधेयक 2025 पारित होने से व्यापार अनुकूल माहौल को मिलेगा बढ़ावा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: माल एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया (Hardeep Singh Mundia) ने कहा कि पंजाब विधानसभा द्वारा आज पारित भारतीय अश्टाम (पंजाब संशोधन) विधेयक 2025 से राज्य में व्यापार अनुकूल माहौल को बढ़ावा मिलेगा। इससे व्यापारिक लागतें कम होंगी और पंजाब में आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आज यहां जारी एक प्रेस बयान में मुंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में व्यापार को सुगम बनाने के उद्देश्य से भारतीय अश्टाम अधिनियम, 1899 में संशोधन करते हुए भारतीय अश्टाम (पंजाब संशोधन) विधेयक 2025 को पंजाब विधानसभा में पेश किया गया था, जिसके पारित होने से राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

स्टांप ड्यूटी नहीं ली जाएगी

माल एवं पुनर्वास मंत्री ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से यदि कोई व्यक्ति पहले ही ऋण पर स्टांप ड्यूटी का भुगतान कर चुका है और बाद में गिरवी रखी गई संपत्ति को बिना मोर्टगेज किए किसी अन्य बैंक या वित्तीय संस्था में स्थानांतरित करता है, तो कोई अतिरिक्त स्टांप ड्यूटी नहीं ली जाएगी, जब तक कि नए ऋण की राशि पहले की राशि से अधिक न हो। ऐसी स्थिति में ड्यूटी केवल अतिरिक्त राशि पर ही लागू होगी।

Watch on Daily Samvad