Skip to content

Punjab News: पंजाब के सभी गांवों के छप्पड़ों के सौंदर्यीकरण की योजना- तरूनप्रीत सिंह सौंद

Punjab News: पंजाब के सभी गांवों के छप्पड़ों के सौंदर्यीकरण की योजना- तरूनप्रीत सिंह सौंद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरूनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Sond) ने पंजाब विधानसभा में एक सवाल के जवाब देते हुए बताया कि इस बार बरसातों के मौसम से पहले पंजाब के सभी गांवों के छप्पड़ों/टोभियों की सफाई करवाने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उन्होंने कहा कि बरसाती मौसम से पहले सभी छप्पड़ों को खाली करवाने की योजना है और यदि छप्पड़ों की सफाई के लिए मशीनरी की आवश्यकता पड़ी, तो इसका उपयोग किया जाएगा। विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लो द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में तरूनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि जहां-जहां भी आवश्यकता होगी, वहां छप्पड़ों की डीसील्टिंग और रिसीलेटिंग भी की जाएगी।

छप्पड़ों के किनारे पौधे लगाकर और सुंदर बनाया जाए

उन्होंने कहा कि यह भी कोशिश है कि सफाई करके छप्पड़ों के किनारों को टेपर/ढलानदार किया जाए और किनारों पर घास-पौधे लगाकर छप्पड़ों को और सुंदर बनाया जाए। उन्होंने बताया कि गिदड़बाहा विधानसभा हलके की 52 ग्राम पंचायतों में 147 छप्पड़ हैं।

इन छप्पड़ों में से 25 ग्राम पंचायतों के 35 छप्पड़ों की सफाई साल 2024-25 दौरान मगनरेगा योजना और अन्य स्रोतों के माध्यम से की गई है। 27 ग्राम पंचायतों के बाकी 112 छप्पड़ों की सफाई की विशेष मुहिम साल 2025-26 दौरान मगनरेगा योजना, 15वें वित्त आयोग और ग्राम पंचायतों/पंचायत संपत्तियों/जिला परिषदों के अधीन फंडों के द्वारा बरसातों से पहले करवाने की योजना है।

Watch on Daily Samvad