Skip to content

Punjab News: पंजाब में बच्चे का अपहरण, पुलिस और किडनैपरों के बीच 20 मिनट तक चली गोलियां, 1 बदमाश की मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल

Punjab News: पंजाब में बच्चे का अपहरण, पुलिस और किडनैपरों के बीच 20 मिनट तक चली गोलियां, 1 बदमाश की मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) से बड़ी सनसनीखेज खबर आ रही है। पंजाब के पटियाला (Patiala) में बच्चे के अपहरण के बाद पुलिस और किडनैपरों पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 20 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां चली। इसमें एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिस मुलाजिम घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने खन्ना (Khann) से अगवा किए गए बच्चे को अपरणकर्ताओं से 20 मिनट तक चले एनकाउंटर के बाद सुरक्षित बचा लिया है। इस ऑपरेशन में तीन पुलिस मुलाजिम घायल हुए हैं। जबकि मुख्य आरोपी जसप्रीत सिंह (23 साल) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी बच्चे के गांव में रहने वाला था। इस सारे ऑपरेशन को पंजाब सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव पल-पल की अपडेट ले रहे थे।

पंजाब में बच्चे का अपहरण, पुलिस और किडनैपरों के बीच 20 मिनट तक चली गोलियां
पंजाब में बच्चे का अपहरण, पुलिस और किडनैपरों के बीच 20 मिनट तक चली गोलियां

घर से किया बच्चे को अगवा

वहीं, डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन के बाद पूरी पुलिस टीम को दस लाख इनाम देने की घोषणा की है। पूरी वारदात फिल्मी स्टाइल में हुई। इस दौरान आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिंक सड़कों का प्रयोग किया। वारदात में अपनी गाड़ियों का प्रयोग नहीं किया। पटियाला के डीआईजी मंदीप सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खन्ना की एसएसपी ज्योति यादव व वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा बच्चे को परिजनों को सौंपने जा रहे हैं।

खन्ना में 6 वर्षीय बच्चे भवकीरत सिंह को बुधवार शाम सवा छह बजे अगवा कर लिया गया था। बच्चे को जब अगवा किया गया था, उस समय आंगन में खेल रहा था। उसे मास्क पहने दो व्यक्ति बाइक पर उठाकर ले गए थे। जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, इसके बाद इसे तुरंत मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के ध्यान में लाया गया।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

तीन जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा

इसके बाद पुलिस ने तीन जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया। रात दो बजे तक मलेरकोटला पुलिस ने बच्चों को अगवा करने वाले दो लोगों को ट्रेस कर लिया। इसके बाद दो आरोपियों को काबू कर लिया। लेकिन आरोपियों के पास बच्चा नहीं था, जिससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई।

इस दौरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बच्चा जसप्रीत सिंह के साथ था। फिर पुलिस आरोपियों के साथ पूरे इलाके में पड़ताल में जुटी हुई थी। उनकी योजना था कि वह परिवार से बच्चे को छोड़ने के बदले एक करोड़ लेंगे। वहीं, अगर पकड़े जाएंगे तो उससे पहले ही बच्चे का खत्म कर देंगे। जिससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई।

ऐसे चला एनकाउंटर

इसके बाद पटियाला पुलिस ने आज शाम आरोपी को स्कार्पियो कार समेत घेर लिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस को फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद बच्चे को कार की सीट के पास से बरामद कर लिया। बच्चा काफी डर गया था।

Watch on Daily Samvad