Skip to content

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 415 शिक्षकों को मुख्य शिक्षक के रूप में पदोन्नति

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने आज 415 शिक्षकों को मुख्य शिक्षक (हेडमास्टर/हेडमिस्ट्रेस) के रूप में पदोन्नत किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैैंस (Harjot Singh Bains) ने बताया कि 398 मास्टर/मिस्ट्रेस और 17 ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों (बी.पी.ई.ओ.) को हेडमास्टर/हेडमिस्ट्रेस के रूप में पदोन्नति दी गई है।

आदेश जारी

उल्लेखनीय है कि इन नए पदोन्नत मुख्य शिक्षकों की परीक्षात्मक अवधि एक वर्ष होगी। मास्टर कैडर के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 29-05-2024 और 05-08-2024 को जारी की गई वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं।

शिक्षकों को बधाई देते हुए हरजोत सिंह बैैंस ने उन्हें विद्यार्थियों के लिए और अधिक प्रभावशाली शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये पदोन्नतियां शिक्षा क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह पैदा करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इन शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने के लिए सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों के परिणामों में और अधिक बेहतरी देखने को मिलेगी।

Watch on Daily Samvad