Skip to content

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के लाभार्थियों के लिए 19.65 करोड़ रुपये की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अनुसूचित जातियों के 3853 लाभार्थियों को 19.65 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस संबंध में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंधी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अनुसूचित जातियों के लिए आशीर्वाद योजना के तहत बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, पठानकोट, एस.ए.एस. नगर, संगरूर, मलेरकोटला और तरनतारन जिलों से 3853 लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इन 3853 लाभार्थियों को शामिल करने के लिए 19.65 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

लाभार्थियों को भी वित्तीय सहायता प्रदान

मंत्री ने बताया कि इस राशि के माध्यम से बरनाला के 121, बठिंडा के 75, फरीदकोट के 89, फिरोजपुर के 105, श्री फतेहगढ़ साहिब के 108, गुरदासपुर के 554, होशियारपुर के 325, जालंधर के 220 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता दी गई है। इसी तरह मानसा के 142, श्री मुक्तसर साहिब के 235, पटियाला के 198, पठानकोट के 230, एस.ए.एस. नगर के 147, संगरूर के 131, मलेरकोटला के 23 और तरनतारन के 1150 लाभार्थियों को भी वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार कम आय वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता पंजाब राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बी पी एल) होना चाहिए, वह अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित हो, और परिवार की कुल वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम हो।

ऐसे परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ लेने के पात्र होती हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार सभी वर्गों के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

Watch on Daily Samvad