Skip to content

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा 48 नशा तस्कर गिरफ्तार; 16.7 किलो हेरोइन, 34 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए शुरू किए गए "युद्ध नशों विरुद्ध" मुहिम के 31वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज 48 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 16.7 किलो हेरोइन और 34,300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस तरह, केवल 31 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 4,640 हो गई है। यह ऑपरेशन, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशानुसार राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी गठित की गई है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 99 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1,400 से अधिक पुलिस कर्मियों की 200 से अधिक टीमों द्वारा राज्यभर में 518 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके तहत 35 FIR दर्ज की गईं। उन्होंने आगे बताया कि पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 608 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

35 FIR दर्ज

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) - लागू की गई है। पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के 'नशा मुक्ति' हिस्से के तहत दो व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया है।