Skip to content

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते हुए FCI का मैनेजर काबू

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते हुए FCI का मैनेजर काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत फूड स्टोरेज डिपो, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI), पटियाला में तैनात क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर विकास कुमार को 50,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में और जानकारी देते हुए आज यहां विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को भुनरहेड़ी, जिला पटियाला के एक चावल मिल मालिक की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

एक लाख रुपये की मांग

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उक्त एफ.सी.आई. कर्मचारी मार्कफेड द्वारा खरीदे गए धान से निकाले गए चावल को स्टोर करने की सुविधा देने के बदले में एक लाख रुपये की मांग कर रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके तहत उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

मामला दर्ज

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना, पटियाला रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Watch on Daily Samvad