Skip to content

Punjab News: नशों विरुद्ध युद्ध; अब तक 1259 एफ.आई.आर दर्ज, 1758 गिरफ्तार

Punjab News: नशों विरुद्ध युद्ध; अब तक 1259 एफ.आई.आर दर्ज, 1758 गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम को लेकर कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि राज्य में नशों के खिलाफ चल रहे अभियान के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत 1 मार्च से अब तक 1259 एफ.आई.आर दर्ज की गई हैं और 1758 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आज यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रशासन द्वारा बुलडोजर का उपयोग करते हुए 29 नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को भी ध्वस्त किया गया है, जिससे नशा तस्करों को कड़ा संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि नशों के खिलाफ अभियान के तहत अब तक 60 लाख रुपये की ड्रग मनी भी सफलतापूर्वक बरामद की जा चुकी है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे बताया कि ड्रग मनी जब्त करने के अलावा बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं, जिनमें 81 किलोग्राम हेरोइन, 970 किलो चूरा पोस्त, 51 किलो अफीम, 10 किलो गांजा, 4 किलो चरस, 1 किलो आइस और 7,06,714 प्रतिबंधित दवाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से 22 दोपहिया वाहन, 4 कारें, 12 पिस्तौल और 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

Watch on Daily Samvad